हेपेटाइटिस सी का संचरण

हेपेटाइटिस सी एक रक्त जनित वायरस है और यह रक्त-से-रक्त संपर्क के माध्यम से फैलता है। ऐसा तब होता है जब हेपेटाइटिस सी से पीड़ित व्यक्ति का रक्त दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाता है। हेपेटाइटिस सी वायरस का संक्रमण तब भी हो सकता है जब रक्त की मात्रा इतनी कम हो कि दिखाई न दे।
हेपेटाइटिस सी का संचरण

आपको हेपेटाइटिस सी का संक्रमण निम्नलिखित कारणों से हो सकता है:

  • कुछ विदेशी राष्ट्रों में दिए गए अनस्टेराइल (अस्वच्छ) इंजेक्शन, रक्त आधान और अन्य चिकित्सा या दंत प्रक्रियाएं। ऑस्ट्रेलिया में, ये प्रक्रियाएं सुरक्षित हैं।
  • अनस्टेराइल (अस्वच्छ) पारंपरिक प्रथाएँ जैसे गोदना और त्वचा छेदना जिनमें खून निकल सकता है।
  • किसी और की निजी वस्तुओं का उपयोग करना जिन पर खून लगा हो सकता है, जैसे कि रेज़र और टूथब्रश।
  • यदि माँ को हेपेटाइटिस सी है तो गर्भावस्था या प्रसव के दौरान माँ से बच्चे को।
  • हेपेटाइटिस सी से पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ बिना कंडोम के यौन संबंध बनाना।
  • नशीली दवाओं के इंजेक्शन के लिए किसी और के उपकरण का उपयोग करना।
  • १९९० से पहले ऑस्ट्रेलिया में रक्त आधान

आपको हेपेटाइटिस सी का संक्रमण निम्नलिखित से नहीं हो सकता है:

  • शौचालय साझा करने से
  • खाने के बर्तन या पीने के गिलास साझा करने से
  • खांसना, छींकना, चूमना या गले लगाना।
  • स्विमिंग पूल ।
  • मच्छर या अन्य कीड़ों का काटना।